Bollywood News: 'शोले' 4K कब रिलीज होगी? Odia Singer ह्यूमन सागर का निधन, 'दे दे प्यार दे 2' Day 4 की कमाई

🎬 अजय देवगन की 'दे दे प्यार दे 2' फ़िल्म ने चौथे दिन कितनी कमाई की?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दे दे प्यार दे 2 फ़िल्म ने चौथे दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 4.25 करोड़ की कमाई की। इसी के साथ ही इस फ़िल्म का चार दिन का टोटल इंडिया कलेक्शन 39 करोड़ का और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 60 करोड़ का हो गया है।

🕊️ मशहूर Odia Singer ह्यूमन सागर का निधन
ओडिशा के मशहूर सिंगर ह्यूमन सागर (Human Sagar) का 17 नवंबर 2025 को, सिर्फ 34 साल की उम्र में निमोनिया, लिवर की बीमारी और मल्टी ऑर्गन डिस्फंक्शन सिंड्रोम की वजह से निधन हो गया है। वह 'वॉइस ऑफ ओडिशा सीजन 2' के विनर रह चुके थे और उन्होंने काफी Odia फ़िल्मों में गाने गाए थे। उनका गाना 'इश्क़ तू ही तू' काफी सुपरहिट रहा था। उनकी आवाज़ लोगों के दिलों को छू लेती थी। BollyQuick की ओर से हम ह्यूमन सागर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि समर्पित करते हैं।

🎂 Zubeen Garg का आज जन्मदिन! कल मौत को पूरे होंगे 2 महीने!
आज 18 नवंबर को सिंगर ज़ुबीन गर्ग (Zubeen Garg) का जन्मदिन है, लेकिन 19 सितंबर को ज़ुबीन गर्ग का निधन हो गया था, और कल उनकी मृत्यु को 2 महीने पूरे हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ज़ुबीन गर्ग को अभी तक इंसाफ़ नहीं मिला है। SIT भी बनी, कुछ गिरफ्तारियाँ भी हुईं। ऐसा भी कहा गया कि ज़ुबीन गर्ग का मर्डर हुआ है, लेकिन अभी तक किसी को भी सज़ा नहीं मिली। किसने और क्यों मारा वो भी पता नहीं, और फाइनल रिपोर्ट तक नहीं आई। यह सब देखकर ज़ुबीन गर्ग के फ़ैन्स निराश हैं। उन्हें लग रहा है कि कहीं ज़ुबीन गर्ग मौत केस का हाल सुशांत सिंह राजपूत केस जैसा न हो। BollyQuick की ओर से ज़ुबीन गर्ग की जयंती पर हम उनको तहे दिल से याद करके नमन करते हैं।

📽️ 'शोले' फ़िल्म 4K में कब रिलीज होगी?
1975 में रिलीज़ हुई फ़िल्म शोले 50 साल बाद फिर से सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। आपको बता दें, शोले फ़िल्म का 4K वर्ज़न जिसका नाम 'शोले: द फाइनल कट' है, वह 12 दिसंबर 2025 को एक साथ 1500 स्क्रीन पर रिलीज़ होगा।
Previous Post Next Post